चंद्रयान3 पर अपडेट, विक्रम और प्रज्ञान को जगाने की होगी कोशिश

चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर आज यानी 22 सितंबर 2023 को नहीं जाग पाएगें.यह फिलहाल सोते रहेंगे. अहमदाबाद में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर निलेश देसाई ने कहा है कि इसरो चंद्रयान 3 को यानी लैंडर-रोवर को कल 23 सितंबर को जगाने का प्रयास करेगा.फिलहाल लैंडर और रोवर निष्क्रिय हालत मे हैं।

चंद्रमा पर दिन और रात 14 पृथ्वी दिवस के होते हैं। चांद पर अंधेरी रात के बाद सुबह हो चुकी है और रोशनी पूरी तरह से मिल रही है लेकिन चंद्रयान3 के लैंडर और रोवर को अभी तक पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाई है. आपको बता दें कि चंद्रयान3 सं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला यान है. अभी तक कोई भी देश चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका है।

इहों पढ़ल जाव